HomeNewsMetrosIndore Indore

नर्मदा की मेन लाइन फूटी

इंदौर. waterबस रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (बीआरटीएस) के लिए हो रही खुदाई में लापरवाही के कारण गवर्नमेंट आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज के सामने नर्मदा की मुख्य (ग्रेविटी मेन) लाइन फूट गई। इसके कारण पूर्वी क्षेत्र में होली सहित तीन दिन तक पानी की किल्लत रहेगी।

गुरुवार शाम फूटी लाइन १२क्क् एमएम व्यास की थी। इससे भंवरकुआं तक सड़क तालाब बन गई। सूचना मिलने पर नर्मदा परियोजना के कार्यपालन यंत्री गोपाल डबकरा मौके पर पहुंचे और सप्लाई रुकवाई। उन्होंने बताया पाइप लाइन को कितना नुकसान हुआ यह पानी खाली होने के बाद ही पता लगेगा। सुधारने में भी कम से कम दो दिन लगेंगे। कैसे फूटी - नर्मदा परियोजना के अधिकारियों के बार-बार चेताने के बाद मुख्य लाइन के नीचे भी खुदाई की गई। सप्लाई के दौरान दबाव बढ़ा और लाइन जवाब दे गई। अधिकारियों को शक है दो से ज्यादा पाइप फूटे हैं।

बड़ी कंपनी, बड़ी लापरवाही- बीआरटीएस का काम कर रही कंपनी का काम बड़ा ही लापरवाहीपूर्ण रहा। बतौर खामियाजा आधे इंदौर की होली पानी की तलाश में बीतेगी। मौके पर पहुंची महापौर डॉ. उमाशशि शर्मा ने भी कंपनी की कार्यशैली पर नाराजगी व्यक्त की और कहा देखकर खुदाई की जाए। उन्होंने कहा लाइन जल्द दुरुस्त करने की कोशिश करेंगे और बतौर विकल्प टैंकरों से सप्लाई करेंगे।

प्रभावित क्षेत्र और टंकियां

गुरुवार शाम पीडब्ल्यूडी, आंबेडकरनगर और यशवंत क्लब पानी की टंकी नहीं भर पाई। शुक्रवार को पूर्वी क्षेत्र की आंबेडकरनगर, महावीरनगर, स्कीम-54, 74 के साथ खजराना और मालवा मिल क्षेत्र की सीधी सप्लाई प्रभावित होगी। कंट्रोल रूम के अनुसार शुक्रवार दोपहर 2 बजे तक लाइन ठीक होती है तो शनिवार को दिक्कत नहीं आएगी। देर हुई तो पूर्वी क्षेत्र की सभी 13 टंकियां खाली रह जाएंगी। इनमें रेडियो कॉलोनी, कॉटन अड्डा, भागीरथपुरा, परदेशीपुरा, बजरंगनगर, कृषिनगर, सुखलिया टंकी शामिल हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: