HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

बिजली चोरी रोकने लगेंगे प्री-पेड बिजली मीटर

भोपाल. electricबिजली कंपनी पहले चरण में एक हजार प्री-पेड बिजली मीटर खरीदेगी। प्रयोग सफल होने पर इसे अन्य क्षेत्रों में भी लगाया जाएगा।

विद्युत वितरण कंपनी अब प्री-पेड बिजली मीटर लगाने जा रही है। पहले यह मीटर अस्थाई कनेक्शन वालों को लगाए जाएंगे। एशियाई विकास बैंक की मदद से भोपाल क्षेत्र की बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए दो सौ करोड़ की योजना बनाई गई है।

कैसे काम करेगा प्री-पेड :

वितरण कंपनी के अधीक्षण यंत्री (सूचना प्रौद्योगिकी) एसए अंसारी के अनुसार, दो तरह के प्री-पेड बिजली मीटर हैं। एक में, मोबाइल रिचार्ज वाउचर की तरह कोड नंबर डायल करना होता है। दूसरे प्रकार के मीटर में क्रेडिट कार्ड की तरह कार्ड स्वेप करना होता है।

तीन महीने में मिलेंगे मीटर :

कंपनी के भोपाल क्षेत्र के मुख्य अभियंता पीके मिश्रा ने बताया, जल्द ही मीटरों की खरीदी का टेंडर जारी होने वाला है। तीन माह के भीतर ये मीटर उपलब्ध हो जाएंगे। शुरुआत में वाउचर कंपनी के कार्यालयों और बिल संग्रह केंद्रों पर मिलेंगे।

कौन लेता है अस्थायी कनेक्शन :

कॉलोनी, कॉम्प्लेक्स व मकान निर्माण के लिए बिल्डर अस्थायी कनेक्शन लेते हैं। विवाह एवं धार्मिक, सामाजिक आयोजनों, दुगरेत्सव व गणोशोत्सव तथा अन्य मेलों के आयोजक भी बिजली के अस्थाई कनेक्शन लेते हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: