HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

साढ़े सोलह करोड़ के घाटे का बजट

भोपाल. बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में अगले साल 4 करोड़ रुपए की लागत से परीक्षा हाल बनाया जाएगा। इसके साथ ही साढ़े तीन करोड़ रुपए विवि के भवन निर्माण पर खर्च होंगे। मानविकी भवन के निर्माण पर एक करोड़ रुपए और परिसर के विकास पर 75 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। विश्वविद्यालय परिसर में 5 लाख रुपए की लागत से केफेटेरिया बनाया जाएगा।

यह प्रावधान विवि के वर्ष 2008-09 के बजट में किए गए हैं। प्रस्तावित बजट में 16.53 करोड़ का घाटा दर्शाया है। इसकी पूर्ति पिछले सालों की बचत राशि से किए जाने का प्रस्ताव दिया गया है। पूरे बजट को छह भागों में बांटा गया है। विवि के पिछले साल के बजट में साढ़े तीन करोड़ का घाटा प्रस्तावित था, पर सत्र समाप्त होने पर सवा पांच करोड़ की बचत का अनुमान लगाया जा रहा है।

विवि घाटे की पूर्ति करने के लिए युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया के तहत शुल्क में वृद्धि कर रहा है। इससे होने वाली आय से घाटे में कमी की जाएगी।

बजट : एक नजर में

1. छात्र कल्याण गतिविधियों के लिए : 4.50 लाख रु.
2. छात्र सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए : 7 लाख रु.
3. प्रतिभाशाली और निर्धन छात्रों के लिए छात्रवृत्ति और पुरस्कार : 10 लाख रु.
4. खेलकूद की प्रतिभाओं के लिए : 30 लाख रु.
5. छात्रावास को सुसज्जित करने के लिए : 1 करोड़ रु.
6. सामान्य वर्ग के छात्रों के लिए पृथक छात्रावास : 20 लाख रु.
7. विवि में कंप्यूटर नेटवर्क के लिए : एक करोड़ रु.
8. प्रशासनिक भवन में आधुनिक फर्नीचर के लिए : 75 लाख रु.
9. सेमिनार के आधुनिकीकरण के लिए : 20 लाख रु.
10. छठवें वेतनमान के एरियर के लिए : 50 लाख रु.





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: