HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

तोता सिंह का बेटा उगलेगा बड़े राज!

चंडीगढपंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने मोगा सैक्स स्कैंडल में आरोपी और अकाली नेता तोता सिंह के बेटे बरजिंदर सिंह की जमानत खारिज कर दी। हाईकोर्ट ने माना कि बरजिंदर से सीबीआई जांच में कई बड़े राज सामने आ सकते हैं। बरजिंदर सिंह अकाली दल की युवा इकाई के सचिव हैं। वीरवार को केस की सुनवाई के दौरान जस्टिस महेश ग्रोवर ने कहा कि बरजिंदर के खिलाफ सीबीआई के पास पुख्ता सबूत हैं। इसका खुलासा सीबीआई द्वारा इस मामले में की गई शुरुआती जांच की हाईकोर्ट को सौंपी रिपोर्ट में हुआ है।सीबीआई द्वारा हाईकोर्ट में पेश सीलबंद रिपोर्ट को देखने के बाद बरजिंदर की मामले में संलिप्तता स्पष्ट तौर पर सामने आती है। लिहाजा बरजिंदर की कस्टोडियल इंटेरोगेशन सबसे महत्वपूर्ण है। शिकायतकर्ता मनप्रीत कौर ने बरजिंदर सिंह के खिलाफ बयान दर्ज कराए हैं।

मोगा सैक्स स्कैंडल पर हाईकोर्ट ने सुओमोटो लेते हुए मामले की जांच सीबीआई को सौंपी थी। अकाली-भाजपा सरकार केस सीबीआई को सौंपने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जा चुकी है। पंजाब सरकार की दलील है कि राज्य पुलिस मामले की सही ढंग से जांच कर रही है। पुलिस ने बरजिंदर के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया। जांच आदेश मिलते ही सीबीआई ने बरजिंदर पर 12 दिसंबर 2007 को प्रीवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट और आईपीसी की कई धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: