मुंबई. बॉलीवुड स्टार कंगना रणौत और उनकी बहन पर उनके ड्राइवर ने मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस की शरण ली है।
कंगना के ड्राइवर राजेश कुमार शाह ने वर्सोवा पुलिस थाने में इस बारे में शिकायत दर्ज कराई है। शाह के अनुसार कंगना और उनकी बहन रंगोली ने 9 मार्च को उसके साथ मारपीट और बदतमीजी की थी।