HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

सबसे गर्म सालों में होगा 2008

भोपाल. yearइस सीजन में सर्दी ने रिकार्ड तोड़ दिया था। अब गर्मी भी कुछ ऐसा ही कर सकती है। मौसम विशेषज्ञों ने आगाह किया है कि इस साल न केवल झुलसाने वाली गर्मी पड़ेगी, बल्कि गर्म दिनों की संख्या भी अपेक्षाकृत ज्यादा हो सकती है। वर्ष 2008 अब तक के सबसे दस गर्म सालों में भी शामिल हो सकता है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार भारत में इस बार कड़ाके की सर्दी पड़ी है। जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में रिकार्ड तोड़ बर्फबारी हुई तो पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, मध्यप्रदेश और राजस्थान में कई दिनों तक बर्फीली हवा की वजह से पारा दुबका रहा। इसी तरह चीन से लेकर ग्रीस तक बर्फीले मौसम ने अपने तेवर दिखाए। ठीक उसी तरह गर्मी भी बुरा हाल कर देगी।

अधिक दिनों तक रहेगी तपिश :

दिल्ली मौसम विभाग के महानिदेशक आरसी भाटिया का कहना है कि पिछले वर्र्षो की तुलना में इस बार एक्सट्रीम वैदर की अवधि व पुनरावृत्ति दोनों ही ज्यादा हैं, जो चिंताजनक हैं। उन्होंने बताया कि पूर्व के वर्र्षो में अत्यधिक गर्मी या अत्यधिक सर्दी के दिनों की संख्या कम होती थी, लेकिन इस वर्ष लगातार कई दिनों तक कड़ाके की सर्दी पड़ी। ऐसे में आने वाले दिनों में अगर लगातार कई दिनों तक भीषण गर्मी पड़े तो कोई आश्चर्य की बात नहीं होना चाहिए।

ईस्ट अंजलिया यूनिवर्सिटी में जलवायु रिसर्च यूनिट के प्रमुख फिल जोन्स भी कहते हैं कि अभी से ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि गर्मी रिकार्ड तोड़ देगी। पिछले साल भी अटलांटिक में रिसर्च कर रहे वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी थी कि पृथ्वी का तापमान ग्लोबल वार्मिग के कारण प्रत्येक साल बढ़ता रहेगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: