HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

कोई नया कर नहीं लगाएगी सरकार

चंडीगढ़. बिजली चुंगी बढ़ाने और चोरी छुपे अन्य टैक्स लगाने की खबरों पर वित्त मनप्रीत सिंह बादल ने वीरवार को सदन को भरोसा दिलाया कि कोई भी नया कर नहीं लगाया जा रहा है और न ही कोई अधिसूचना जारी की गई है। विधानसभा में शून्य काल के दौरान कांग्रेसी विधायक मक्खन सिंह और अवतार बराड़ ने यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि वित्तमंत्री सदन को गुमराह कर रहे हैं।

इस पर वित्तमंत्री ने कहा कि वे सदन को मिसलीड नहीं कर रहे हैं। यदि उनकी बात सही नहीं हुई तो वे सदन की विशेषाधिकार समिति का सामना करने के लिए तैयार हैं।

फाजिल्का से भाजपा विधायक सुरजीत ज्याणी ने फाजिल्का में तर्कशीलों के बिक रहे साहित्य का मामला उठाया जिसमें देवी देवताओं और गुरुओं के बारे में अपशब्दों का प्रयोग किया गया है। मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने तुरंत कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

उन्होंने कहा कि सारा लिटरेचर जब्त होगा और जिन लोगों ने इसे प्रकाशित किया है उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों के जज्बातों से खेलने वाली कोई भी कार्रवाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बादल ने कहा कि ये खबरें निराधार हैं कि भुलत्थ के सैनिक स्कूल में सरकार होटल बना रही है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: