News
Metros
Chandigarh Chandigarh अमृतसरहोली रंगों का त्यौहार है। यह हर साल बड़ी धूमधाम से मनाई जाती है। होली को खेलने के लिए ज्यादातर रासायनिक रंगों का इस्तेमाल किया जाता है, जो बालों और स्किन के लिए हानिकारक हैं। होली पर नैचुरल कलर बनाकर न केवल खुद की, बल्कि दूसरों की स्किन को नुकसान से बचाया जा सकता है। आइए जानते हैं कैसे तैयार किए जाते हैं घर में नैचुरल कलर्स।
पीला रंग पीला रंग बनाने के लिए हल्दी और आटे को मिक्स करें। इसके बाद उसमें टैलकम पाउडर मिक्स करें। लीजिए आपका नेचुरल पीला रंग तैयार है। यह रंग न तो आपकी और न ही दूसरों की स्किन के लिए हानिकारक होगा। यदि इसमें बेसन भी मिला लिया जाए तो, यह उबटन की तरह काम करेगा। इससे स्किन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। इसके अलावा गैंदे के फूलों को धूप में अच्छी तरह से सुखाकर उन्हें क्रश करें, अगर थोड़ा हल्का रंग चाहिए तो इसमें बेसन या टैलकम पाउडर भी मिक्स कर सकते हैं।
घुला पीला रंग :
इस रंग को बनाने के लिए हल्दी को पानी में डालकर उबालें और अगर चाहें तो गैंदे के फूलों को पानी में उबालें।
हरा रंग
हरा रंग बनाने के लिए मैहंदी के पत्तों को सूखाकर अच्छी तरह से पीस लें। उसके बाद इसमें आटा मिक्स करें। इसके अलावा गुलमोहर के पत्तों को सुखाकर भी उसे मिक्सी में ग्राइंड करें और उसके बाद उसे छान लें। छाने हुए पाउडर में आटा और टैलकम पाउडर मिक्स करके हरा रंग तैयार किया जाता है।
घुला हरा रंग : इस रंग को बनाने के लिए पालक या धनिए की पत्तियों का पेस्ट बनाकर पानी में उबालकर ठंडा कर लें। इसके बाद घुला हरा रंग तैयार हो जाएगा।
लाल रंग
लाल रंग बनाने के लिए लाल चंदन को पीस लें। इससे गहरा लाल रंग बन जाएगा। यह रंग स्किन के लिए अच्छा तो होता ही है, साथ ही इसका यूज फेस के लिए भी किया जा सकता है। सिंदूर में आटा और टैलकम पाउडर मिक्स करके और भी बढ़िया लाल रंग बनाया जा सकता है।
घुला लाल रंग : 2 चम्मच लाल संदल को पानी में उबालें। इसके बाद उसे ठंडा होने दें। लीजिए तैयार है गीला लाल रंग।
केसरी रंग सूरजमुखी के फूलों को पानी में उबालकर रात भर रख दें। उसके बाद इसमें पाउडर, आटा और हल्दी मिक्स करें। टेसु के फूलों से भी सैफरन रंग बनाया जा सकता है। इन फूलों को अच्छी तरह से सुखाकर पीस लें। इसके बाद जरूरत के अनुसार उसमें आटा मिक्स करें। गहरा रंग चाहिए तो कम और अगर फीका रंग चाहिए तो अधिक आटा मिक्स करें।
नीला रंग
नीला रंग बनाने के लिए सूखे नील में आटा और टैलकम पाउडर मिक्स करें। गीला नीला रंग बनाने के लिए नील को पानी में मिक्स करें।