HomeNewsChhattisgarhRaipur Raipur

स्वर्णाभूषणों में ग्राहकी की उम्मीद

रायपुर. gold कीमती धातुओं की कीमतें घटने से सराफा बाजारों में ग्राहकी निकलने की उम्मीद है। तीन दिनों के अंतराल में सोने में जोरदार गिरावट के बाद सराफा व्यापारियों के मुरझाए चेहरों पर खुशी का माहौल है।

सोने की कीमतों में पिछले ढाई माह से जिस प्रकार तेजी आई है, उसके कारण सराफा बाजार में स्वर्णाभूषणों का कामकाज 20 फीसदी के आसपास रह गया है। सोना और सस्ता हुआ, तो होली के बाद स्वर्णाभूषणों में खरीददारी निकलने की उम्मीद की जा रही है।

तेजी के नए आसमान पर पहुंचे सोना स्टैंडर्ड के भाव गुरुवार को 400 रुपए घट कर 12300 रुपए प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचे। सोना जेवराती में भी लगभग इतनी ही गिरावट रही। सोने के साथ चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट रही, हजार रुपए कम होकर 23000 रुपए प्रति किलो का भाव रही। तीन दिनों में सोना स्टैंडर्ड 1200 रुपए और चांदी की कीमत 1900 रुपए तक कम हुई हैं।

भारत में ईटीएफ की फीकी शुरुआत
पिछले एक साल में सोना भारत सहित दुनिया में रिकार्ड ऊंचाई पर पहुंच गया, वहीं देश में पिछले साल लांच हुए गोल्ड ईटीएफ फंडों का प्रदर्शन धीमा रहा है। ‘पेपर गोल्ड’ कहे जाने वाले गोल्ड ईटीएफ फंडों का प्रदर्शन कमजोर रहने की वजह ज्यादा कानूनी बाधाएं और जनता की भौतिक सोने में अधिक रुचि रही है। देश में इस समय पांच एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) हैं- यूटीआई, बेंचमार्क, रिलायंस, क्वांटम और कोटक। ये सभी एनएसई में सूचीबद्ध हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: