HomeNewsNational National

राहुल में प्रधानमंत्री का मसाला है : ब्लेयर

नई दिल्ली. ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर ने कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी की तारीफों के पुल बांधते हुए कहा है कि वे एक अच्छे प्रधानमंत्री बनने के लायक हैं। ब्लेयर ने यहां तक कहा कि राहुल दुनिया भर में सबसे प्रतिभाशाली युवा नेताओं में से एक हैं।

टोनी ब्लेयर ने कांग्रेस महासचिव राहुल से नई दिल्ली में गुरुवार को मुलाकात और कई मुद्दों पर चर्चा की। इसके बाद एक टीवी चैनल के साथ विशेष इंटरव्यू में कहा कि दुनिया भर के युवा नेताओं में राहुल के बारे में मुझे लगता है कि वे सबसे ज्यादा प्रतिभाशाली, योग्य और अंदरूनी समझ रखने वाले नेता हैं।

ब्लेयर ने कहा कि आगे उनकी राजनीति में क्या मोड़ आता है यह लोगों, राहुल और उनकी पार्टी के फैसले पर निर्भर है लेकिन मेरे हिसाब से वे एक बेहतरीन दिमाग वाले और भारत के प्रति सच्चा समर्पण रखने वाले नेता हैं।

ब्लेयर ने इस चैनल से बातचीत करते हुए कहा कि उन्होंने राहुल गांधी के साथ मुलाकात इसलिए कि क्योंकि वे ब्रिटेन में लेबर पार्टी के सुधार के बड़े कार्यक्रम शुरू करने जा रहे हैं और इसमें राहुल जैसे नेता वाकई बड़े स्तर पर समझदारी के साथ सहयोग कर सकते हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: