News
Chhattisgarh
Raipur Raipur रायपुर. कोर्ट परिसर पर दोपहर बाद सशस्त्र फोर्स के साथ अफसरों ने धावा बोला। घेराबंदी कर परिसर में मौजूद प्रत्येक व्यक्ति से पूछताछ की और उनके सामान की भी तलाशी ली गई। आधा दर्जन से ज्यादा संदिग्ध लोगों को पकड़ा गया।
पूछताछ के बाद तीन-चार युवकों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की गई। कोर्ट परिसर में एक घंटे तक जांच पड़ताल चलती रही। पुलिस ने जिस वक्त छापा मारा, कोर्ट में छुट्टी जैसा माहौल था। होली की वजह से ज्यादा लोग घर जा चुके थे। छापामार टीम में एडीएस स्क्वाड के अलावा गोलबाजार, मौहदापारा, गंज और कोतवाली थाना प्रभारी भी शामिल थे।
तीन और रेलकर्मी बर्खास्त
वैगन रिपेयर शाप कारखाने में फर्जी मार्कशीट के जरिए नौकरी हासिल करने वाले तीन और कर्मियों को गुरुवार को बर्खास्त कर दिया गया। जांच में तीनों की मार्कशीट फर्जी निकली। दैनिक भास्कर ने गुरुवार को रेलकर्मियों की फर्जी मार्कशीट का मामला प्रमुखता से छापा था।
इस मामले में 26 को पहले ही निलंबित किया जा चुका है। आज सुबह से ही डब्लूआरएस में तनाव की स्थिति थी। कार्यालय के बाहर कर्मचारियों और कांग्रेसी नेताओं की भीड़ इकट्ठी हो गई थी।