News
Metros
Chandigarh Chandigarh चंडीगढ़ शहर में मधुमक्खियों का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। वीरवार को बहादुरगढ़ की कृष्णा को मधुमक्खियों ने अपना निशाना बनाया। मधुमक्खियों के काटने के बाद कृष्णा की हालत इतना ज्यादा खराब हो गई कि उन्हें जीएमएसएच-16 में भर्ती करवाना पड़ा। इमरजेंसी में एडमिट कृष्णा ने बताया कि वह भवन विद्यालय, सेक्टर-27 में ऑरिएंटेशन प्रोग्राम में हिस्सा लेने बहादुरगढ़ से आई थीं। प्रोग्राम सुबह 10:30 बजे से 2 बजे तक का था। प्रोग्राम खत्म होते ही वह रिक्शा लेकर बस स्टैंड की ओर जाने लगी तभी कुछ मधुमक्खियां ने उसके मुंह और सिर पर काटा।
कृष्णा ने बताया कि अभी वह कुछ समझ पाती तभी 20-25 मधुमक्खियां ने उसे घेर लिया। वह इतनी ज्यादा घबरा गई कि अपने बचाव के लिए जोर-जोर से चिल्लाने लगी। लेकिन डर के कारण किसी की भी उसके पास आने की हिम्मत नहीं हुई। तभी कुछ लोगों ने दूर से चादर फेंकी और रोड पर ही आग जलाई। तब जाकर मधुमक्खियां कुछ कम हरुई।
इस बीच किसी ने फोन करके पीसीआर को बुला लिया और पीसीआर उसे हॉस्पिटल ले आई। चंडीगढ़ में कृष्णा के साथ घटित हुई इस घटना के बारे में उनके परिवारवालों को बता दिया गया है। वहीं, डॉक्टरों का कहना है कि कृष्णा की हालत स्थिर है, लेकिन ऑब्जर्वेशन के लिए उन्हें अभी एडमिट रखना पड़ेगा।ं