HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

चंडीगढ़ से जाने वाली सभी गाड़ियां पैक

चंडीगढ़ होली पर अपने-अपने घरों की ओर जाने वाले यात्रियों की भारी संख्या के चलते चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन वीरवार को यात्रियों से लबालब भरा हुआ नजर आया। हालांकि रेल महकमे की ओर से यात्रियों की भारी संख्या को देखते हुए सद्भावना और ऊंचाहार एक्सप्रेस में दो-दो अतिरिक्त कोच लगाए थे। इसके बावजूद भी यात्रियों को गाड़ियों के गेट पर लटककर जाना पड़ा।

वीरवार को आम दिनों के अपेक्षा करीब 1500 से 2000 अतिरिक्त यात्री चंडीगढ़ से गाड़ियों में चढ़े। यही नहीं सद्भावना एक्सप्रेस में कुछ यात्रियों की वेटिंग क्लीयर न होने व सामान्य श्रेणी में जगह न मिलने के कारण करीब 500 यात्रियों को वापस लौटना पड़ा। वीकएंड में होली, ईद गुडफ्राइडे की तीन दिन लगातार छुट्टी के चलते भी गाड़ियों में भारी रश देखने को मिला।

शताब्दी एक्सप्रेस की वेटिंग भी क्लीयर नहीं हो सकी। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के एसएस आर.के. दत्ता ने बताया कि चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के भारी हुजूम को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। वेटिंग क्लीयर करने के लिए सद्भावना और ऊंचाहार एक्सप्रेस में दो-दो अतिरिक्त कोच भी लगाए गए। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को भी यात्रियों की इसी तरह भीड़ रही तो अतिरिक्त कोच जारी रखने की इजाजत ली जाएगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: