News
Metros
Chandigarh Chandigarh चंडीगढ़
जिस तरह बच्चों की फेवरेट फिल्म ‘तारे जमीं पर’ हिट हुई है, उसी तरह होली फेस्टिवल में फिल्म के पोस्टर ने पिचकारियों के बाजार में धाक जमाई है। वहीं, काटरून नेटवर्क के हनुमान भी पिचकारियों के बाजार में छा रहे हैं। होली आते ही बाजार पिचकारियों और रंग-बिरंगे रंगों से सज गए हैं। गणोश के आकार की पिचकारी उपलब्ध है। टैंक और स्टेनगन वाली पिचकारियों की वैरायटी अधिक है।
बच्चे पॉकेट के हिसाब से इन्हें खरीद रहे हैं। पिचकारियों की कीमत 20 से 600 रुपए तक है। सेक्टर-22 मार्केट में पिचकारी की दुकान लगाने वाले आदेश ने बताया कि ‘तारे जमीं पर’ पिचकारी की बिक्री अच्छी हो रही है।
जादू की पिचकारी भी:
आप पिचकारी में सिंपल पानी भरेंगे और पिचकारी चलाते ही निकलेंगे रंग-बिरंगे रंगों वाला पानी। यह है जादू की पिचकारी। इसमें पिचकारी के अंदर ही रंगों को लगाया गया है। इसकी कीमत 50 रुपए है।
सफेद और मेहंदी रंग भी:
इस बार बाजार में नए रंग आए हैं। लाल, पीला, हरा, संतरी, जामुनी रंगों के अलावा इस बार सफेद, मेहंदी, फिरौजी रंग पहली बार मार्केट में आया है। युवतियां इसे बहुत पसंद कर रही हैं।
ग्रीटिंग कार्डस के प्रति रुचि कम:
होली बाजार जहां रंग-बिरंगी पिचकारियों और रंगों से सज गया है वहीं, गिफ्ट गैलरीज में ग्रीटिंग कार्डस भी सज गए हैं। मगर इनकी बिक्री बहुत कम है। लोग ग्रीटिंग्स भेजने की बजाए एसएमएस करना अधिक पसंद करते हैं। मार्केट में शर्ट, हाथ और कलरफुल होली के कार्डस प्रदर्शित हैं।
सॉफ्टी वाले बब्बल्स:
शेप है सॉफ्टी और आइसक्रीम की, लेकिन जैसे ही आप इसे खोलेंगे तो अंदर से निकलेंगे बब्बल्स। मार्केट में रंग-बिरंगे बब्बल्स की बहार है, जिसे बच्चे होली के अवसर पर खरीद रहे हैं। इसमें बोतल की शेप वाले बब्बल्स हैं। कीमत 49 रुपए से 400 रुपए हैं। सेक्टर-11 के ड्यूसन में गुरदासपुर से आई नवनूर को सोफ्टी वाले बब्बल्स बहुत अच्छे लगे।
कहीं लग न जाए पैसे:
होली के एसएमएस। वो भी होली से एक सप्ताह पहले ही लोगों ने एक-दूसरे को भेजने शुरू कर दिए थे। लोगों ने होली एसएमएस से होने वाले खर्चे से बचने के लिए ऐसा किया है। कारण टेली कम्युनिकेशन कंपनियां होली के अवसर पर मैसेज के रेट बढ़ा देते हैं और एसएमएस का पैकेज लेने वाले लोगों से भी रुपए वसूले जाते हैं।
दूसरी ओर एक मोबाइल कंपनी ने 21 से 24 मार्च तक नि:शुल्क एसएमएस दे रही है।
सेक्टर-19 की मोनिका ने बताया फ्रेंड्स के 3-4 होली मैसेज आ गए हैं। मोनिका का कहना है होली का मैसेज हम केवल 2-3लोगों को नहीं भेजते, बल्कि उसमें सारे फ्रेंड्स, रिश्तेदार और कुलीग होते हैं। बजट गड़बड़ाएं नहीं, मैं तो एसएमएस ही कर रही हूं। प्राइवेट कंपनी के कार्यरत सुरेश ने बताया कि एसएमएस का पैकेज लिया है, लेकिन इसके बावजूद उसे होली में एसएमएस के लिए रुपए खर्च करने पड़ेंगे।