bhaskar Web English
HomeNewsMetrosMumbai Mumbai

मुंबई : भायखला में फिर आग

मुंबई. मध्य मुंबई के एक उपनगर भायखला में शुक्रवार सुबह एक भवन में आग लगने की खबर है लेकिन किसी जनहानि की सूचना नहीं है।

पिछले हफ्ते भायखला में रेतीवाला औद्योगिक क्षेत्र में भयंकर आग लगी थी जिसमें कम से कम नौ लोगों की जान गई थी। आज भायखला औद्योगिक क्षेत्र में एक भवन में पांचवी मंजिल पर आग लगी है। फायर ब्रिगेड के सूत्रों के मुताबिक यहां कोई हताहत नहीं हुआ है और पांच फायर इंजन व तीन वॉटर टैंकर घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके हैं।

गौरतलब है कि भायखला औद्योगिक क्षेत्र रेतीवाला औद्योगिक क्षेत्र से कुछ ही आगे स्थित है।

संबंधित खबरें
* मुंबई : भायखला में आग से नौ की मौत





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: