HomeNewsChhattisgarhBilaspur Bilaspur

कार की ठोकर से असिस्टेंट प्रोफेसर घायल

बिलासपुर. तेज रफ्तार कार ने बाइक पर जा रहे साइंस कालेज के असिस्टेंट प्रोफेसर को ठोकर मार दी। उन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

सरकंडा पुलिस के मुताबिक डा. विनोद कुमार दुबे साइंस कालेज में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। गुरुवार की दोपहर वे अपनी बाइक क्रमांक सीजी 10, सी 0678 पर घर की ओर जा रहे थे। रास्ते में उन्हें तेज रफ्तार से जा रही इनोवा कार क्रमांक सीजी 12, डी 9999 ने ठोकर मार दी।

टक्कर से वे बाइक से गिर पड़े और उनके सिर व पसली में चोट आई। उन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ धारा 279, 337 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: