HomeNewsChhattisgarhBilaspur Bilaspur

मालगाड़ी के वैगन में आग लगी

बिलासपुर. कल रात कोरबा से कोयला लेकर आ रही मालगाड़ी के एक वैगन में आग लग गई। गाड़ी के बिलासपुर स्टेशन पर पहुंचते ही अफरा-तफरी का माहौल हो गया था। स्थिति को देखते हुए रेलवे का अमला फौरन सक्रिय हुआ और प्लेटफार्म पर पटरी किनारे लगे वाटर लाइन की मदद से आग बुझाई गई।

रेलवे सूत्रों के अनुसार उक्त मालगाड़ी बुधवार की रात 11:30 बजे कोयला लोड कर कोरबा से डबलूकेबी(गुजरात) के लिए रवाना हुई। इसी समय गाड़ी में पीछे की ओर से 8 वें नंबर के वैगन में आग लग गई। इसकी जानकारी मिलते ही गाड़ी को रोककर उस वैगन में पानी डाला गया जिससे ऊपरी सतह पर आग शांत हो गई।

इसके बाद निश्चिंत होकर गाड़ी को आगे के लिए रवाना कर दिया गया। इस बीच रास्ते में हवा से यह आग फिर भड़क उठी जिसका पता चालक व गार्ड को नहीं चला। यह गाड़ी रात लगभग 2:30 बजे जब बिलासपुर स्टेशन पर पहुंची तो उसके वैगन में भड़की आग को देख रेलकर्मी हड़बड़ा गया।

काफी मशक्कत के बाद इस आग पर काबू पाया जा सका और एक बड़ा हादसा टल गया, लेकिन जिस वैगन में आग लगी थी उसमें रखा कोयला जल गया, वहीं वैगन को भी आंशिक क्षति हुई।

इस घटना में मालगाड़ी रात भर बिलासपुर में ही खड़ी रह गई। जले वैगन को काटकर गाड़ी से अलग करने के बाद आज सुबह करीब 10 बजे उक्त गाड़ी को आगे के लिए रवाना किया गया। आग कैसे लगी इस बात का पता नहीं चल सका है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: