HomeNewsChhattisgarhBilaspur Bilaspur

गुड फ्राइडे पर चर्च में होगी विशेष आराधना

बिलासपुर. गुड फ्राइडे के दिन मसीहीजन चर्चो में विशेष आराधना करेंगे। इस दिन प्रभु यीशु के 7 वचनों का मनन किया जाएगा। दिल्ली के सेंट मार्टिन चर्च के पादरी विक्टर पीटर ने बताया कि गुड फ्राइडे के दिन प्रभु यीशु को क्रूस पर चढ़ाया गया था। प्रभु यीशु मसीह के बलिदान व मानव जाति के लिए उनकी शहादत को शुभ माना जाता है। इसलिए इसे गुड फ्राइडे कहा जाता है।

पहले इसे ईश्वर का शुक्रवार या गॉड फ्राइडे कहा जाता था। बाद में यह गुड फ्राइडे हो गया। इस दिन लंबी आराधना होने के कारण इसे लांग फ्राइडे भी कहा जाता है। प्रभु यीशु मसीह की मृत्यु मानव जाति व परमेश्वर से रिश्ता जोड़ने के लिए हुई थी, इसलिए भी इसे शुभ माना जाता है।

इस दिन चर्च में दोपहर 12 से 3 तक या कई जगह सुबह 9 से 3 तक विशेष आराधना की जाएगी। प्रभु यीशु ने प्राण देने से पहले 7 वचनें कही थीं। इस दिन इन वचनों का मनन किया जाएगा। श्री पीटर दुखभोग सप्ताह के दौरान यहां सीएनआई चर्च में प्रमुख प्रवचन कर्ता हैं। ईस्टर की आराधना के बाद वे दिल्ली लौटेंगे।

भारतमाता चर्च से क्रूस रास्ता
आज दोपहर डेढ़ बजे भारतमाता चर्च से क्रूस रास्ता (जुलूस) निकाला जाएगा। प्रभु यीशु को क्रूस पर 14 जगह लटकाया गया था, इसलिए रास्ते में 14 जगह रुककर प्रार्थना की जाएगी। जुलूस भारतमाता चर्च से निकलकर बड़ा गिरिजा चौक, बाराखोली चौक, रेलवे स्टेशन, तितली चौक होते हुए वापस भारतमाता चौक पहुंचेगा। इसके बाद चर्च में विशेष आराधना होगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: