HomeNewsChhattisgarhBilaspur Bilaspur

ईद मिलादुन्नबी पर मनेंगी खुशियां

बिलासपुर. होलिका दहन वाले दिन यानी 21 मार्च को शहर में ईदमिलादुन्नबी की रौनक भी रहेगी। इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब के जन्मदिवस पर खुशियां मनाएंगे। 571 ई. बरोज पीर (सोमवार) को शहर मक्का में पैगम्बर मुहम्मद साहब का जन्म हुआ था।

बताया जाता है कि उस समय वहां के लोगों ने इस मुबारक दिन पर अकीदत के साथ खुशियों का इजहार किया था। इस अवसर पर आज भी सारी दुनियां में खुशियां मनाई जाती हैं। इस दिन घरों में खीर-सेवईं आदि मीठे पकवान बनते हैं और तिलावते कुरान, नात ख्वानी, जलसे आयोजित होते हैं।

इसके साथ ही मुस्लिम समुदाय के लोग परम्परागत तरीके से जुलूस निकालते हैं जिसमें पुरुष सदस्यों के साथ बच्चों की खुशियां देखते ही बनती है। ये दिन ईद के त्योहार से कम नहीं होता, बल्कि ईद के जैसे ही घर-घर में रौशनी होती है।

इस बार यह आयोजन 21 मार्च को होने जा रहा है। इस दिन सुबह 9 बजे बिलासपुर मुस्लिम कमेटी द्वारा बाइक जुलूस निकाली जाएगी। यह बाइक रैली बिलासपुर टाइम्स प्रेस जूनी लाइन के सामने से शुरू होगी। इससे पहले गोलबाजार मस्जिद के पेशइमाम हाजी कारी शब्बीर अहमद नूरी वहां पर परचम कुशाई की रस्म अदा करेंगे। सलातो सलाम के बाद बाइक रैली वहां से रवाना होगी।

यह रैली जूनी लाईन से खपरगंज, मध्यनगरी चौक, मसानगंज, सत्यम चौक, अग्रसेन चौक, लिंकरोड, तारबाहर, तितली चौक से रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। वहां पर जिला आटो संघ द्वारा जुलूस का इस्तकबाल किया जाएगा।

वहां से जुलूस बुधवारी बाजार, तोरवा, जगमल चौक, दयालबंद, गांधी चौक, जूना बिलासपुर, गोलबाजार, सदरबाजार, सिम्स चौक, देवकीनंदन चौक, नेहरु चौक, जरहाभाठा पहुंचेगा वहां पर डल्ला सवारी समिति के लोग इस्तकबाल करेंगे। वहां से जुलूस महाराणा प्रताप चौक, भारतीय नगर चौक, तालापारा, मगरपारा चौक, सत्यम चौक, पुलिस मैदान, ईदगाह होते हुए वापस जूनी लाइन में समाप्त होगी।

इसके अलावा हर साल की तरह सत्यम चौक से उसकी देन कमेटी की सदारत में दोपहर 2.30 बजे परंपरागत जुलूस निकाला जाएगा। उसकी देन कमेटी के संयोजक शेख नजीरूद्दीन छोटे भाई ने बताया कि यह जुलूस सत्यम चौक से अग्रसेन चौक, लिंकरोड, तारबाहर, शिव टाकीज, हाईकोर्ट, गांधी चौक, होते हुए मस्जिद जूना बिलासपुर के सामने पहुंचेगा वहां पर जुलूस का जोरदार ढंग से स्वागत किया जाएगा। होते हुए गोलबाजार पहुंचेगी।

यहां मदीना मस्जिद में असर की नमाज अदा करने के बाद सदर बाजार, देवकीनंदन चौक, राजेन्द्रनगर चौक और सिविल लाइन होते हुए जुलूस ईदगाह में समाप्त होगा। ईदगाह में ही नमाजे मग़रिब अदा की जाएगी।

चूंकि शुक्रवार की रात होलिका दहन होना है इसलिए पिछले दिनों उसकी देन कमेटी ने तमाम मोहल्लों की मुस्लिम कमेटियों, मस्जिद व मदरसा कमेटियों के पदाधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें जुलूस के इस्तकबाल के समय पानी पाउच का इस्तेमाल नहीं करने एवं पूरी तरह से शांति व्यवस्था बनाए रखकर चलने की हिदायत दी गई है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: