HomeHealth Health

एलर्जी से प्रभावित होता है पीड़ित का स्वभाव

वाशिंगटन.ऐसी एलर्जी जो छींक आने, नाक और आंख से पानी आने का कारण बनती है उसका पीड़ित के स्वभाव और स्वानुभूति पर गहरा प्रभाव पड़ता है।

यह निष्कर्ष ‘एटीटच्यूड्स एबाउट एलर्जीस’ नामक एक नये अध्ययन में सामने आया है। फोन सर्वेक्षण पर आधारित इस नये अध्ययन में एक हजार एलर्जी पीड़ित, एकहजार सामान्य व्यक्ति और तीन सौ चिकित्सक शामिल थे।

लगभग 62 फीसदी पीड़ितों का कहना था कि इससे उनका ‘मूड’ प्रभावित होता है जबकि 51 फीसदी लोगों को इससे नाराजगी, 48 फीसदी को खीझ और 42 फीसदी को हताशा का अनुभव होता है।

लगभग 22 फीसदी लोगों ने कहा कि इससे उनके व्यक्तित्व के आकर्षण में कमी आती है जबकि 19 फीसदी लोगों को इससे संकोच का अनुभव होता है।

इस सर्वेक्षण में पाया गया कि लोग डाइबिटीज, हाइपरटेंशन, उच्च रक्तचाप और नींद न आने को एलर्जी से ज्यादा गंभीर समस्या मानते हैं।

सर्वेक्षण में बड़ी संख्या में लोगों ने कहा कि एलर्जी पीड़ित अपनी समस्या को बढ़ा चढ़ा कर प्रस्तुत करते हैं और उसे बहाने के रूप में भी इस्तेमाल करते हैं।

हालांकि लगभग 84 फीसदी चिकित्सकों ने कहा कि मरीज अपने एलर्जी के लक्षणों को बढ़ा कर नहीं बताते।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: