HomeHealth Health

अच्छी खुराक से होती है बेहतर पढ़ाई

मॉनट्रीयल. अच्छी खुराक पाने वाले बच्चे स्कूलों में बेहतर नतीजे देते हैं। कनाडा में पांच हजार लोगों की जीवनशली और स्कूलों के नतीजे पर किए एक सर्वेक्षण में यह निष्कर्ष सामने आया है। इसके लिए भोजन, लंबाई व वजन से संबंधित जानकारी इकट्ठी कर उसका मिलान भोजन गुणवत्ता इंडेक्स-अंतर्राष्ट्रीय (डीक्यूआई-आई) से किया गया।

डीक्यूआई-आई की माप में भोजन की गुणवत्ता मापने के लिए 0 से 100 अंक तक रखे गए थे। इसमें अधिक वसा वाले भोजन को कम स्वास्थ्यवर्धक माना गया।

दूसरी ओर फलों, सब्जियों, अनाज, रेशे वाले उत्पादों के साथ प्रोटीन, कैल्शियम और हल्के वसा वाले भोजन को अधिक स्वास्थ्यवर्धक माना गया।

इसके बाद बच्चों के पढ़ाई की पड़ताल की गई। सर्वेक्षणकर्ताओं ने कहा कि अगर सामाजिक-आर्थिक कारकों को परे हटा दें, तो पढ़ाई-लिखाई में पौष्टिक भोजन का अत्यधिक महत्व है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: