HomeHealth Health

सिर्फ दो दिन में पाएं शराब से छुटकारा!

न्यूयॉर्क: अगर आप शराब पीने की लत से परेशान हों और इससे छुटकारा पाना चाहते हों तो आपके लिए यह अच्छी खबर है। ताजा शोध के मुताबिक नशे की लत से छुटकारा दिलाने वाली दवा नैलट्रेक्शन के एक परिष्कृत रूप को यदि इंजेक्शन के जरिए लिया जाए तो यह शराब की लत को सिर्फ दो दिन में ही कम कर सकती है।

नैलट्रेक्शन रसायन शरीर में ‘ओपिओइड रिसेप्टर्स’ को ब्लॉक कर देता है। इंजेक्शन रूप में इस दवा को बॉस्टन यूनिवर्सिटी मेडिकल स्कूल के डॉक्टर डोमिनिक ए सिराउलो और उनके सहकर्मियों ने तैयार किया है।

प्लेसिबो से ज्यादा असरदार : शोधकर्ताओं ने नैलट्रेक्शन एक्सआर के इंजेक्शन को शराब के आदी 600 महिला-पुरुषों पर जांचा। इनमें से कुछ मरीजों को हर चौथे सप्ताह नैलट्रेक्शन इंजेक्शन के दो डोज दिए गए या प्लेसिबो दिया गया। 24 हफ्तों के बाद प्लेसिबो की जगह नैलट्रेक्शन इंजेक्शन लेने वाले मरीजों में शोधकर्ताओं ने औसतन हर दूसरे दिन महत्वपूर्ण असर पाया और उनकी शराब की लत में काफी कमी आई। मालूम हो कि प्लेसिबो इलाज की वह पद्धति है, जिसमें मरीज को सिर्फ यह अहसास कराया जाता है कि उसे असरदार दवा दी जी रही है, जबकि हकीकत में उसे जो खुराक दी जाती है उसमें कोई असरकारी रसायन होता ही नहीं है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: