HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

स्टील की बढ़ती कीमतों से पंजाब चिंतित

चंडीगढ़. स्टील की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल खासे चिंतित हैं क्योंकि इससे राज्य के उद्योगों पर असर पड़ रहा है। प्रधानमंत्री और केंद्रीय इस्पात मंत्री को लिखे पत्र में बादल ने आग्रह किया है कि स्टील की कीमतें कम की जाएं।

प्रकाश सिंह बादल का कहना है कि केंद्र से तालमेल स्थापित कर कीमतें कम करवाने के प्रयास किए जाएंगे। दूसरी ओर उद्योग मंत्री मनोरंजन कालिया ने कहा है कि यह पूरी तरह केंद्र सरकार के हाथ में है। स्टील की कीमतों में काबू पाने के लिए जरूरी है कि लोह तत्वों का निर्यात रोका जाए। साथ ही पांच फीसदी स्टील ड्यूटी भी खत्म की जाए।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: