HomeSpecialHoli Holi

खई के पान बनारस वाला

अहसान क़ुरैशी का नया अरमान : मायावती से शादी करेंगे और मुशर्रफ़ को ऐसा फंसाएंगे कि बंदा पानी तक न मांगे। नवरंग ने अहसान से पूछे टेढ़ सवाल, तो मचा दिया उन्होंने हंसी का बवाल। पढ़िए और डूब जाइए हंसी के इस रंग में..

बचपन और बुढ़ापे के बीच से जवानी निकाल दें तो?

न प्यार होगा, न शादी, न बच्चे। वह गाना याद कीजिए.. ‘लड़कपन खेल में खोया, जवानी नींद भर सोया, बुढ़ापा देखकर रोया..’। जवानी नहीं होगी, तो सोने को नहीं मिलेगा। सोने को नहीं मिलेगा, तो इंसान उत्पात मचाने वाला भूत बन जाएगा।

ग़ुस्से में लोग अपने बाल क्यों नोंचते हैं? दूसरों के नोचेंगे, तो वे आपकी खाल नोंच लेंगे। अपने बाल नोंचने का कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता। टूट गए, तो नए आ ही जाएंगे।

अगर भगवान आपको इंसान री-डिजाइन करने की Êिाम्मेदारी सौंपे, तो आप उसमें क्या फेरबदल करेंगे?

Êयादा कुछ नहीं। औरत के मुंह से Êाुबान निकाल दूंगा और आदमी के सिर से दिमाग़। टेंशन नहीं। पूरी दुनिया सुखी हो जाएगी।

ख़ुशी के मौक़े पर मुंह मीठा क्यों कराया जाता है, नमकीन या खट्टा क्यों नहीं कराया जाता?

ख़र्चा बचाने के लिए। शुगर की बीमारी के डर से लोग मीठा कम खाते हैं। स्वादिष्ट नमकीन बांटा जाए, तो लोग डकार आने तक खाते ही जाएंगे।

अगर एक दिन के लिए आप मुशर्रफ़ बन जाएं, तो क्या करेंगे?

सवेरे-सवेरे घोषणा करूंगा कि अगला ला़फ्टर चैलेंज पाकिस्तान में होगा। और आख़िर में दुनिया भर के मीडिया के सामने कहूंगा कि बेनÊाीर की हत्या के पीछे मेरी ही साÊिाश थी। (फिर भले अगले दिन से मीडिया मुशर्रफ़ की जान खाए।)

अगर आपको अपना ओरीजिनल जोक सुनाने को कहा जाए तो..? तो कोई हंसेगा नहीं। क्योंकि इंसान के पास ओरीजिनल जोक नहीं, ओरीजिनल दर्द होते हैं। हंसाने वाले जोक्स हमेशा दूसरों के दर्द के होते हैं।

यदि तीन कुंवारी मुख्यमंत्री- जयललिता, मायावती और उमा भारती में से किसी एक से आपको शादी करनी हो, तो किससे करेंगे? मायावती से। क्योंकि वह प्रधानमंत्री के पद की ओर बड़ी तेÊाी से बढ़ रही हैं। मैं तो राजनीति में मंत्री क्या, संतरी भी नहीं बन सकता। मगर उनसे शादी करके प्रधान-पति Êारूर बन जाऊंगा!

कहा जाता है कि सब जीवों में जान एक बराबर होती है। फिर वे छोटे-बड़े क्यों होते हैं? ताकि उन्हें अलग-अलग पहचाना जा सके। ऊपर वाले के कारख़ाने की ख़ासियत यही है कि मॉडेल अलग-अलग डिजाइन किए गए हैं, लेकिन इंजिन एक जैसा ही है।

गधे के सिर पर सींग क्यों नहीं होते? गधा है, इसीलिए सींग नहीं होते। इतना सीधा होता है कि हो, तो किसी की सींग मार नहीं सकता। अगर सींग मारना सीख जाए, तो क्या वह गधा रह जाएगा!

अगर आपको नोट पर गांधी जी की जगह किसी और की तस्वीर छापनी हो, तो किसकी छापेंगे? महामहिम अब्दुल करीम तेलगी की। जो नक़ली स्टैम्प घोटाला उसने कर डाला, उसका बड़े-बड़े नेता ़ख्वाब तक न देख सके, वर्ना पहले कोई नेता ही यह काम कर चुका होता। महासत्यवादी की जगह महाझूठवादी।

होली के दिन पानी की एक बूंद भी न मिले तो होली कैसे मनाएंगे? वैसे ही, जैसे कई लोग रोÊाना मनाते हैं। पनवाड़ी की दुकान पर कत्था-चूना वाला बड़ा-सा पान लगवाएंगे और पान खाकर इधर-उधर पिच्च-पिच्च पिचकारी मारेंगे।

प्रस्तुति : अनिल राही





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

आपके विचार
BHAWANI SHANKAR DARAK
Monday, 7th Apr 2008, 10:54
बहुत बदिया है ......