सिरसा फिल्म स्टार व बीकानेर के सांसद धर्म्ेद्र शुक्रवार को दिल्ली से बीकानेर जाते समय कुछ समय के लिए सिरसा ठहरे। वे श्री तारा बाबा कुटिया में गए और वहां माथा भी टेका। उनके साथ उनके परिवार के कुछ सदस्य भी मौजूद थे।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए सासंद ने कहा,आगामी संसदीय चुनाव लड़ने का अभी डिसाइड नहीं किया है। अपने संसदीय क्षेत्र में विकास कार्र्यो का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि बीकानेर संसदीय क्षेत्र में उन्होंने अब तक जितने विकास कार्य कराए हैं, उनके मुकाबले में पिछले 50 वर्र्षो में भी कार्य नहीं हुए। धर्म्ेद्र ने भाजपा पदाधिकारियों को जींद रैली की कामयाबी पर बधाई दी।
उनके सिरसा आने की भनक लगने पर भाजपा समाज कल्याण प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष जसविंद्रपाल उर्फ पिंकी, भाजपा मीडिया प्रकोष्ठ की सदस्य लखविंद्र कौर बाजवा, भाजपा सिरसा नगर मंडल के अध्यक्ष रोहतास जांगड़ा वहां पहुंच गए। नगरमंडल महामंत्री सतपाल मेहता व सहकारिता प्रकोष्ठ के नगर प्रधान दर्शन मेहता वहां पहुंच गए।