bhaskar Web English
HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

होली के रंगों से बचती रही ‘भीगे चुनर वाली’

चंडीगढ़.होली की मस्ती को फिल्म अभिनेत्री रेखा से बेहतर कौन जान सकता है। लोकप्रियता की तमाम हदों को पार करने वाले गाने ‘रंग बरसे भीगे चुनर वाली..’ पर अमिताभ बच्चन के साथ डांस करने वाली रेखा की अदाओं का कौन कायल नहीं हुआ है। रेखा आजकल राज कंवर की फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में शहर में हैं, लेकिन अब वे होली के हुड़दंग से दूर रहना ही पसंद कर रही हैं। शुक्रवार को होली के रंगों से बचने के लिए वे होटल ताज में ही रहीं। हालांकि होली शनिवार को है लेकिन भीगे चुनर वाली वीरवार को भी रंगों से बच कर होटल से बाहर नहीं आई थीं।

शुक्रवार को रेखा सुबह के शेड्यूल में फिल्म सदियां की शूटिंग निपटाने के बाद करीब साढ़े 11 बजे होटल पहुंची और उसके बाद फिर अपने रूम से बाहर नहीं निकलीं। यहां तक की उन्होंने लंच भी होटल में ही लिया। इस दौरान दोपहर में कुछ पत्रकारों ने उन्हें होली की मुबारकबाद देते हुए इंटरव्यू के लिए थोड़ा वक्त देने की गुजारिश की, लेकिन रेखा ने मीडिया से दूरी बनाए रखने के दस्तूर को चंडीगढ़ में भी जारी रखा। हालांकि रेखा ने इन पत्रकारों को फोन पर होली की बधाई दी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: