News
Chhattisgarh
Bilaspur Bilaspur सीपत. यहां एक डा. के कंधों पर 45 गांवों के लोगों की जिम्मेदारी है। जिला पंचायत सदस्य सनत मिश्रा ने जिला प्रशासन से सीपत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक और डा. की मांग की है। डा. मिश्रा ने बताया कि सीपत सेक्टर के अंतर्गत 23 गांव शामिल हैं और खम्हरिया सेक्टर के अंतर्गत 22 गांव आते हैं जो एक डा. के भरोसे चल रहा है।
डाक्टरों की कमी से मरीजों को पर्याप्त मात्रा में दवाई नहीं मिलती । खम्हरिया सेक्टर में कोई डाक्टर नहीं है। उन्होंने बताया कि एक डा. को पीएम, एमएससी, कोर्ट , ओपीडी सीपत सेक्टर, खम्हरिया सेक्टर का काम देखने के साथ ही राष्ट्रीय कार्यक्रमों शामिल होना पड़ता है।
क्षेत्र के ग्रामीणों ने शासन से शीघ्र ही एक और डा. की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि एनटीपीसी खुलने पर सारे क्षेत्र के मरीज सीपत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जाते हैं। आए दिन मरीजों की भीड़ लगी है।