News
Chhattisgarh
Bilaspur Bilaspur केराडीह. अचानक आए तेज अंधड़ पानी ने ऐसा तांडव मचाया की हरे-भरे पेड़ भरभरा कर जमीदोज हो गई, भरे बाजार में जहां पेड़ गिर जाने से उसमें दबकर एक महिला की मौत हो गई वहीं लाखों का सामान बरबाद हो गया। गुरुवार को शाम चार बजे तेज आंधी के साथ आए बारिश से उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बीच भरे बाजार में एक पेड़ भरभरा कर धारासाई हो गई जिससे भोकली बाई 60 वर्ष की पेड़ में दब जाने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस लाश को निकाल नहीं सकी थी और रातभर वहीं पहरा देती रही। दूसरे दिन लाश काफी मशक्कत के बाद लाश निकाली गई।
केराडीह में साप्ताहिक बाजार में त्योहारी माहौल होने के कारण उस दिन बाजार खचाखच था। एक अनुमान के मुताबिक 5000 से अधिक की भीड़ थी दोपहर साढ़े तीन बजे अचानक आए तुफान से बीच बाजार में पेड़ टूटकर गिर गई जिससे अशोक साहू का श्रृंगार दुकान, राधे कपड़ा दुकान, सलिहा टाली होटल, जुगुन कपड़े का दुकान, उषा छोला भटूरा दुकान सहित अन्य दुकान पेड़ के चपेट में आकर दब गए जिससे लाखों रुपए का सामान बरबाद हो गया।
गाज गिरने से एक की मौत
गाज का आगाज गर्मी शुरू होते ही गाज से 1 मौत हो गई है। पिछले वर्ष गाज से 46 मौते हुई थी जिसमें गरमी में जिसमें गर्मी में 13 मौते हुई थी. पिछले वर्ष गर्मी के मौसम में असमय वर्ष होने और आसमानी कहर से 13 की मौत दो माह में दर्ज की गई थी इसकी भयंकरता उस समय और बढ़ जाती है जब वर्षा काल शुरू हो जाता है पिछले वर्ष जिले में 46 मौते सिर्फ गाज से हुई थी वह भी नगर में एक साथ एक ही दिन 7 मौते हो गई है। पिछले 3 दिनों से जिले में छाई बदलियों से छिटपुट बारिश तो रही है इसी के साथ गरज शुरू हो गया है।
19 मार्च की शाम को तेज हवाओं और गरज के साथ हुई जिसे पंडरा पाठ पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम गूढ़ा निवासी बगार राम पिता गोबरा राम (35) की अचानक घर के पास गाज गिरने से मौत हो गई है। शंकर यादव के रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। यह 3 माह बाद गाज गिरने की पहली घटना है इसी के साथ ग्रीष्मकालीन घटना की पहली आगाज है।
एक की मौत, एक झुलसा
बीती रात आंधी पानी के साथ गाज गिरने की एक घटना में पत्थलगांव तहसील के कोड़केल खजरी गांव में एक युवक की मौत हो गई। इसी हादसे में मृतक का बड़ा भाई भी बुरी तरह झुलस कर घायल हो गया। इसे गंभीर अवस्था में उपचार के लिए पत्थलगांव स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार पत्थलगांव से 20 कि.मी. की दूर कोड़केल खजरी गांव में आंधी पानी के बाद अचानक आवासीय बिजली गिरने की घटना हुई थी। इस दौरान घर के समीप बैठे जसराज नामक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मृतक का बड़ा भाई अमीर साय गाज की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गया है। पत्थलगांव थाना पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।