bhaskar Web English
HomeNewsChhattisgarhRaipur Raipur

8 सिटी बसें और दौड़ेगी

रायपुर. शहर के दो और मार्गो पर अगले सात दिन में सिटी बसें दौड़ने लगेंगी। इनमें से एक शहर से विधानसभा तक तथा दूसरी स्टेशन से बंजारी धाम तक जाएगी, ऐसी संभावना है।

बुधवार की रात पहुंची सिटी बसों में शहर के लिहाज से सुधार का काम शुरू कर दिया गया। बस अपरेटरों ने बताया कि टाटा के जयपुर प्लांट से निकली छह बसें करीब पखवाड़े भर बाद यहां पहुंची। ये बसें 44 सीटर हैं और इन्हें शहर के अंदरुनी हिस्से में चलाया जाना है। इसके लिए पहले उस रुट को प्राथमिकता दी जाएगी, जिनपर यात्रियों का सर्वाधिक दबाव हो। इन बसों के लिए रूट फाइनल करने बस आपरेटर जल्दी ही आरसीबीएल अफसरों के साथ अगले हफ्ते बैठकर चर्चा करेंगे। सोमवार की रात दो और बसें पहुंच रहीं हैं। ये बसें 44 सीटर होंगी।

संभावित नए रूट

>> रेलवे स्टेशन से तेलघानीनाका चौक, अग्रसेन चौक, समता कालोनी, चौबे कालोनी, आयुर्वेदिक कालेज गेट, रविवि गेट, मोवा, टाटीबंद, से वापस शास्त्री चौक, फाफाडीह चौक, डब्लूआरएस कालोनी, खमतराई, बंजारीधाम से वापस स्टेशन।
>> शास्त्री चौक से पंडरी, मोवा, विधानसभा से वापसी।

अभी इन रूटों पर

>> रेलवे स्टेशन से फाफाडीह चौक, जेल रोड, शास्त्री चौक, रविशंकर युनिवर्सिटी गेट, टाटीबंध से इसी मार्ग पर वापसी।
>> शास्त्री चौक, लभांडी, मंदिर हसौद से इसी मार्ग पर वापसी।

आज बसें बंद

लक्ष्मी सिटी बस आपरेटर एसोसिएशन के प्रमोद दुबे के मुताबिक होली रंगपंचमी के अवसर पर शनिवार को नगर में सिटी बस सेवा स्थगित रहेगी। रविवार से यह सुविधा अपने पूर्व टाइम टेबल पर दोबारा उपलब्ध होगी।

जल्द यहां भी

>> शास्त्री चौक से पंडरी देवेंद्रनगर, शहीद स्मारक, टाटीबंध से वापसी।
>> नगरघड़ी चौक से महिला थाना, पेंशनबाड़ा, शैलेंद्रनगर, पचपेढ़ी नाका, कालीबाड़ी चौक, महिला थाना, नगरघड़ी चौक।
>> शास्त्री चौक से महिला थाना, पेंशन बाड़ा, शैलेंद्रनगर, रिंग रोड नं. 1 से तेलीबांधा दीनदयाल चौक, भगत सिंह चौक, शास्त्री नगर।
>> तात्यापारा चौक से पुरानीबस्ती थाना, लाखेनगर चौक, रायपुरा चौक, पचपेड़ी नाका, कालीबाड़ी चौक, शास्त्रीचौक, तात्यापारा चौक।

30 सीटों वाली छह बसें रायपुर आ चुकी हैं। जीपीएस डिवाइस लगाने जैसी तमाम औपचारिकताओं के बाद इन बसों को सड़कों पर उतरने में एकाध हफ्ता लगेगा।
-एमडी दीवानसीईओ, आरसीबीएल





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: