HomeNewsChhattisgarhRaipur Raipur

प्रशासन को जगाने बजाया नगाड़ा

रायपुर. इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में मजदूरों की हड़ताल 37 दिन बाद भी जारी रही। हडताली कर्मचारियों ने शुक्रवार को नगाडा बजाया। उन्होंने विवि प्रशासन को जगाने फाग गीत भी गाए। छुट्टी के बाद भी कर्मचारी हडताल पर बैठे रहे।

प्रशासन की कर्मचारियों के साथ तीन बार सुलह वार्ता कर चुकी है। लेकिन कर्मचारी लिखित में आश्वासन मांग रहे हैं। इस वजह से हडताल टूटने के आसार नहीं दिख रहे हैं। छत्तीसगढिया शहरी एवं ग्रामीण विकास मंच ने विवि प्रशासन से दो टूक कहा है कि जब तक मांग पूरी नहीं होती तब तक हडताल जारी रहेगी। कर्मचारी दो दिन से नगाडा बजा रहे हैं। वे फाग गीत में विवि प्रशासन की बखियां उखेड़ रहे हैं।

कामकाज प्रभावित

कृषि विश्वविद्यालय में तृतीय व चतुर्थ वर्ग और दैनिक वेतनभोगियों की हड़ताल से कामकाज बुरी तरह प्रभावित है। रिसर्च और ब्रीडर सीड के लिए बोई फसल मवेशी चर रहे हैं। विवि प्रशासन ने पिछले दिनों ठेके पर मजदूर बुलाकर फसल काटनी चाही लेकिन मजदूरों ने उन्हें भगा दिया। इसके लिए पुलिस प्रशासन की मदद लेनी पड़ी। वरिष्ठता सूची के आधार पर अपनी नियमित नियुक्ति सहित सात सूत्री मांग को लेकर दैनिक वेतन भोगी हड़ताल कर रहे हैं। 1988 से कार्यरत कर्मचारियों की नियमित नियुक्ति नहीं की जा रही। जबकि शासन ने इसके लिए 566 पद निकाले हैं।

उन्होंने सवैतनिक साप्ताहिक अवकाश, बकाया 31 लाख एरियर्स का भुगतान और निम्न श्रेणी लिपिकों की भर्ती में हुई गड़बड़ी की जांच की मांग की है। उन्होंने बताया कि विवि में 107 लिपिक पद और 406 अलिपिक पद रिक्त हैं। इन पदों पर बरसों से कार्यरत दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को बिना साक्षात्कार भर्ती देना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं होती हड़ताल जारी रहेगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: