भोपाल. प्रदेश में वाहन प्रदूषण बढ़ रहा है। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर सहित 34 शहरों में की गई जांच में यह सामने आया है। भोपाल के 13.2 और इंदौर के 23.4 फीसदी वाहन ज्यादा प्रदूषण फैला रहे हैं।
वाहनों से होने वाले प्रदूषण में मानक से सर्वाधिक 85 फीसदी प्रदूषण रतलाम और सबसे कम चार प्रतिशत छतरपुर में पाया गया। औसतन 17.5 फीसदी ज्यादा प्रदूषण हो रहा है।
मप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की वर्ष 2006-07 की रिपोर्ट के मुताबिक, इन 34 शहरों डीजल वाले टैम्पो, मिनीबस से ज्यादा प्रदूषण हो रहा है। एक साल में 10 हजार 783 वाहनों की जांच की गई। इनमें से 1895 वाहन ज्यादा प्रदूषण फैलाते पाए गए। बोर्ड ने प्रदूषण नियंत्रित करनर्े ईधन में मिलावट रोकने और सीएनजी का इस्तेमाल किए जाने का सुझाव दिया है।
हालांकि खुद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड भी वाहन जांचने के लक्ष्य में पिछड़ गया। इस उसका लक्ष्य 12 हजार वाहनों की जांच करना था।