HomeNewsMadhya PradeshGwalior Gwalior

फोर लेन का प्रस्ताव अमान्य

ग्वालियर. road गोला का मंदिर-एयरपोर्ट रोड को फोर लेन बनाने के मध्यप्रदेश नेशनल हाईवे लोक निर्माण विभाग के प्रस्ताव को केन्द्र सरकार ने अस्वीकृत कर दिया है। गोला का मंदिर चौराहे से मालनपुर-भिंड रोड पर ट्रैफिक का दबाव अधिक रहता है। चौराहे से लगभग छह किलोमीटर की मुख्य रोड को फोर लेन में बदलने के लिए नेशनल हाईवे लोक निर्माण विभाग ने 15 करोड़ रुपए से अधिक का प्रस्ताव तैयार किया था।

यह प्रस्ताव नेशनल हाईवे लोक निर्माण विभाग ने नेशनल हाईवे अॅथारिटी आफ इंडिया को भेजा था लेकिन वहां से इस प्रस्ताव को स्वीकृति नहीं मिली। पीडब्ल्यूडी (एनएच) के इंजीनियरों का कहना है कि मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र के पहले एयरपोर्ट तक फोर लेने रोड होने से यहां ट्रैफिक की समस्या खत्म हो जाएगी। विभाग ने इसके लिए सर्वे आदि का कार्य पूरा कर लिया है।

विभाग के अधीक्षण यंत्री आरएल भारतीय का कहना है कि नेशनल हाईवे अथारिटी आफ इंडिया को पुन: प्रस्ताव भेजा जाएगा ताकि नए बजट में इसका प्रावधान हो सके। इसके अलावा स्थानीय संसधनों से भी इस रोड के चौड़ीकरण के लिए प्रयास किया जा रहा है।

दरअसल, इस रोड के दोनों तरफ अतिक्रमण भी है और चौड़ीकरण से पहले इसे हटाया जाना जरूरी है। इस संबंध में विभाग के इंजीनियरों का कहना है कि रोड के लिए पैसा मंजूर होते ही जिला प्रशासन की मदद से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: