bhaskar Web English
HomeNewsPunjabJalandhar Jalandhar

दगाबाज आशिक को 2 साल बाद पकड़ा

जालंधर. सिटी रेलवे स्टेशन पर 2 साल पहले प्रेमिका को चलती रेलगाड़ी से धक्का देने वाले आशिक राधेश्याम को पुलिस ने दबोच लिया है। उत्तर प्रदेश के खुशीपुर निवासी आरोपी राधे श्याम केस में 2 साल से फरार चला आ रहा था। पुलिस को आरोपी के साथी नरेश की तलाश है। अदालत ने आरोपी को जेल भेज दिया है। थाना-5 में आरोपी के खिलाफ रेप, अपहरण और साजिश का केस दर्ज है।

होली मनाने आया था : थाना-5 के कार्यवाहक एसएचओ रूड सिंह को सूचना मिली थी कि आरोपी बस्ती दानिशमंदां में अपने दोस्तों के घर होली मानने के लिए आया हुआ है। पुलिस ने उसे दबोच लिया। वह 2 साल बाद जालंधर आया था।

शादी का झांसा देकर बनाए संबंध : नेहा (काल्पनिक नाम) बस्ती दानिशमंदा में अपनी बहन के पास रही थी। राधे ने अपने दोस्त नरेश की मदद से नेहा को अपने प्रेम जाल में फांसा व शादी करने का झांसा देकर तीन माह तक शोषण करता रहा।

अगवा कर ले गया था : नेहा ने पुलिस को दिए बयान में कहा था कि मई 2006 में राधे दोस्त नरेश की मदद से उसे बहला फुसला कर ले गया था। सिटी रेलवे स्टेशन पर जब गाडी चलने लगी तो उसने उसे धक्का दे दिया था।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: