HomeNewsPunjabJalandhar Jalandhar

कहीं गुलाल उड़े, कहीं फूल

जालंधर. holi फाल्गुन शुक्ला चतुदर्शी व पूर्णिमा को समस्त भारत वर्ष में होली का पर्व आनंद और उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन सब स्त्री-पुरुष ऊंच-नीच को भुलाकर आपस में हंसते-बोलते, खेलते-कूदते, गाते-बजाते और अबीर-गुलाल डालते हैं।

इसके अलावा कई प्रकार के स्वादिष्ट भोजन बनाकर उनका भोग लगाया जाता है। इस दिन जो व्रती होते हैं, वे सायंकाल होलिका दहन के पश्चात भोजन करते हैं। नगर व ग्राम के सब नर-नारी, युवा- वृद्ध होली का पूजन करते हुए उसमें अग्नि प्रवेश कर देते हैं।

शुक्रवार को शहरवासियों ने आपसी मतभेद को मिटाकर अलग अंदाज से होली पर्व मनाया। शहर में जहां एक ओर युवा वर्ग ने रंगों से होली खेली, वहीं मंदिरों में फूलों की होली का दौर चला।

फूलों की होली चली, कृष्ण के भजन
सिद्ध शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर के श्रीराम हाल में होली समारोह
‘लूट के ले गया दिल जिगर, सांवरा जादूगर’ और ‘सांवरा आएगा मुझे पूरा है विश्वास’ भजन के माध्यम से अशोक शर्मा ने श्रद्धालुओं को नाचने के लिए विवश कर दिया।

मौका था, ‘होरी के रंग कान्हा किशोरी के संग’ कार्यक्रम का। सिद्ध शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर के श्रीराम हाल में होली के शुभ अवसर पर हुए भव्य कार्यक्रम में श्री कृष्ण रसिक मंडल के प्रसिद्ध गायक अशोक शर्मा ने अपने साथियों सहित भजन गायन कर श्रद्धालुओं के चित को चुरा लिया। शर्मा ने कार्यक्रम का आगाज गुरु प्रार्थना ‘गुरु देव मेरे दाता मुझको ऐसा वर दो’ भजन से किया। इसके बाद भजन ‘आज की शाम श्याम के नाम’ को सुना समा बांधा।

उन्होंने जैसे ही ‘सांवरिया ऐसी तान सुना’ भजन की तान छेड़ी श्रद्धालु अपने स्थान से खड़े हो गए और एक दूसरे पर फूलों की बरसात करने लगे। शर्मा ने ं ‘मोहे अपने ही रंग में रंग लो मेरे यार सांवरे’ और ‘होरी खेलव आयो श्याम, श्याम को रंग में बोरो री’ भक्तों को खूब नचाया।

इस मौके पर श्री देवी तालाब मंदिर प्रबंधक कमेटी के प्रधान शीतल विज, महासचिव राजेश विज, डा. सुभाष चोपड़ा, सुभाष शर्मा, राजिंद्र प्रभाकर, वारिंद्र मल्होत्रा, राम स्वरूप अग्रवाल, विनय जालंधरी, पवन मेहता, बलदेव आनंद, एस.एम चोपड़ा, डा. राजेश चोपड़ा, मदन लाल गुप्ता, सुखदेव सैनी, एडवोकेट राजेश भारद्वाज, भूषण कोहली, रमन शर्मा, सोमनाथ कालिया, गुलशन कुमार, विनोद गुप्ता, रजनी जौड़ा, रूबी भारद्वाज, रानी सरीन, प्रेमलता, मोना गिल, रीटा शर्मा, अश्वनी शर्मा, अविनाश चड्ढा और भारत भूषण नन्चाहाल मौजूद थे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: