HomeNewsPunjabAmritsar Amritsar

होली के रंग से रंगा शहर

अमृतसर.holi शुक्रवार को धार्मिक नगरी होली के रंगों में रंग गई। एक तरफ जहां मंदिरों में होली उत्सव हषरेल्लास से मनाया गया, वहीं कई स्थानों पर शोभायात्राएं भी निकाली गईं। पुरुषों, महिलाओं और बच्चों ने खुलकर एक-दूसरे पर रंग डाला। शुक्रवार सुबह श्री दुग्र्याणा मंदिर के श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर से श्री गिरिराज की शोभायात्रा निकाली गई। पुष्पों से सजे रथ पर सुशोभित ठाकुर की मुर्ति की छटा निराली थी।

जहां भक्तों की टोलियां उन्हें गुलाल लगाने को आतुर थी, वहीं पूरा गगन मंडल भी रंग-बिरंगा हो चुका था। श्री किशोरी कृपा मंडल के सदस्यों की नाम धुन ने लोगों को नाचने पर मजबूर कर दिया।

श्री गिरिराज धरण मैं तो तेरी शरण.. के शब्दों से पूरा परिसर गूंज उठा। इस मौके पर मंदिर कमेटी के प्रधान हरनाम दास अरोड़ा, मैनेजर रमेश शर्मा, वित्त मंत्री इंजीनियर रमेश शर्मा, राम प्रकाश चोपड़ा, बृज मोहन प्रभाकर, श्री गिरिराज सेवा संघ के प्रधान संजय मेहरा, श्री रामायण प्रचार परिषद के प्रधान ललित मेहरा, मनमोहन शास्त्री, शयन समिति के अशोक कपूर और विनोद कुमार, श्री हनुमान सेवा परिवार के प्रधान अतुल खन्ना, श्री लक्ष्मीनारायण सेवा दल के सदस्यों सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित थे। 22 मार्च को दोपहर तीन बजे ठाकुर का पुष्पों से श्रंगार किया जाएगा।

इस्कान ने निकाली शोभायात्रा
श्री चैतन्य महाप्रभु के 521वें प्रकट दिवस पर चौक लक्ष्मणसर स्थित श्री श्री गौर राधा कृष्ण मंदिर (इस्कान मंदिर) की ओर से शोभायात्रा निकाली गई। स्वामी श्रील नवयोगेंद्र महाराज की अध्यक्षता में निकली शोभायात्रा दाल मंडी, मजीठ मंडी, नमक मंडी और शक्ति नगर होते हुए मंदिर में संपन्न हुई। भगवान श्री श्री गौर राधा कृष्ण, जगन्नाथ, बलदेव तथा माता सुभद्रा का विशेष श्रंगार किया गया था। इस मौके पर स्वामी इंद्रानुज दास, केएम त्रिपाठी भी उपस्थित थे।

गली परजा में भी मनाया होली उत्सव
कटड़ा परजा की गली परजा में होली उत्सव मनाया गया। इस मौके पर गली निवासियों अरुण सेठ, किशन खन्ना, दिनेश चोपड़ा, आदर्श खन्ना, शाम लाल खन्ना ने वहां पहुंचे आरएसएस के अधिकारियों रवि मेहरा, सुनील धवन, दीपक धवन, रमेश महाजन तथा कमल खन्ना आदि का पुष्पों से स्वागत किया।

मलमाता मंदिर में भी उड़ा गुलाल
बाग रामानंद स्थित मंदिर श्री मलमाता में पूर्व विधायक जुगल किशोर शर्मा ने क्षेत्रवासियों के साथ होली खेली। इस मौके पर इकबाल सिंह शैरी, कंवलप्रीत सिंह काकू आदि उपस्थित थे।

मारवाड़ी मंदिर में प्रीतिभोज आज
होली के मौके पर चौक फव्वारा स्थित श्री मारवाड़ी मंदिर में 22 मार्च को रात्रि 7 से 10 बजे तक प्रीति भोज होगा। मारवाड़ी समाज के लोग पंगत में बैठकर भोज करेंगे।

मारवाड़ी समाज ने की होलिका माता की पूजा
फाल्गुन पूर्णिमा के मौके पर आज कटड़ा आहलूवाला की पुरानी मार्कीट और माल रोड स्थित डालमिया चैरिटेबल ट्रस्ट परिसर में होलिका दहन किया गया। इस मौके पर मारवाड़ी समाज के लोगों ने विधिवत पूजा-अर्चना की।

सेहत मंत्री संग खेली होली
चौरसिया समाज ने शुक्रवार को तीसरे होली मिलन समारोह का आयोजन किया। प्रधान सतपाल चौरसिया की अध्यक्षता में हुए समारोह में स्वाथ्यमंत्री प्रो. लक्ष्मीकांता चावला विशेष तौर पर पहुंचीं। समाज ने उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया और उनके साथ फूलों से होली खेली। प्रधान सतपाल ने प्रो. चावला को बताया कि दस बजे के बाद पुलिस उन्हें दुकानें बंद करने के लिए तंग करती है।

अगर शराब के ठेके बंद करने का समय बढ़ाया जा सकता है, तो पान वालों का क्यों नहीं? प्रो. चावला ने कहा कि उनकी इस मांग को ध्यान में रखा जाएगा और समय 12 बजे तक कराने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर भाजपा नेता पवन कुंदरा, डा. राकेश शर्मा, उपाध्यक्ष प्यारे लाल, शिव संत, हीरा लाल चौरसिया, विद्या भूषण, भोलानाथ, पन्ना लाल, संतोष कुमार, अरुण कुमार, विनोद कुमार आदि उपस्थित थे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: