नई दिल्ली.
होली के मौके पर बीजेपी लीडर और विपक्ष के नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने कांग्रेस प्रेजिडेंट सोनिया गांधी से मुलाकात कर सनसनी फैला दी है। यह मुलाकात 10 जनपथ पर हुई।
लाल कृष्ण आडवाणी ने सोनिया को होली की शुभकामनाएं दीं। आडवाणी की पत्नी कमला आडवाणी भी उनके साथ थीं। वह वहां करीब 15 मिनट रहे। आडवाणी ने अपनी आत्मकथा ' माई कंट्री माई लाइफ ' की एक कॉपी सोनिया गांधी को भेंट की।
आडवाणी जैसे बड़े बीजेपी नेता का 10 जनपथ में जाकर कांग्रेस प्रेजिडेंट से मिलना राजनीतिक तौर पर काफी महत्वपूर्ण है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले आडवाणी ने मीडिया से कहा था कि सोनिया गांधी और कांग्रेस के साथ उनके रिश्ते काफी खराब हैं और इसका उन्हें मलाल है। राजनीतिक विशलेषकों के मुताबिक होली को आडवाणी ने उस मलाल को खत्म करने के मौके के तौर पर इस्तेमाल किया है।