मुंबई़. मुंबई के चेंबूर में पुलिस ने एक बार में छापा 52 लड़कियों, उसके मैनेजर और मालिक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस की सोशल सर्विस ब्रांच ने हरदीप पंजाब बार में छापा मारकर 54 लोगों को पकड़ लिया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि छापे के दौरान बार गर्ल्स ग्राहकों के साथ आपत्तिजनक अवस्था में पाई गईं। बार के पास परफॉर्मेन्स लाइसेंस न होने की वजह से उसके मालिक और मैनेजर को भी गिरफ्तार किया गया। अधिकारी ने बताया कि बार की लड़कियों और मैनेजमेंट पर बॉम्बे पुलिस ऐक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।