HomeNewsInternational International

श्रीलंकाई जहाज डूबा, 10 सैनिक लापता

कोलंबो. श्रीलंका की नौसैना का एक लड़ाकू जहाज एक शक्तिशाली विस्फोट के बाद शनिवार तड़के समुद्र में डूब गया जबकि उसमें सवार नौसेना के दस अधिकारी लापता बताए गए है।

नौसेना के प्रवक्ता कमाण्डर डीकेपी दस्सानायके ने बताया कि यह दुर्घटना उस वक्त हुई जब जहाज मुल्लाईटीऊ तट के नयारू की ओर जा रहा था।

उन्होंने कहा कि शायद यह हादसा किसी समुद्री बारूदी सुरंग के फटने से हुआ है। दस्सायनायके ने बताया कि इसमें सवार नौसेना के दस अधिकारी लापता है जबकि छह को बचा लिया गया।

उधर लिट्टे समर्थित एक तमिल वेबसाइट ने लिट्टे सूत्रों के हवाले से वान्नी में कहा कि लिट्टे और नौसैनिकों के बीच झड़प हुई थी और उसने जहाज को डुबो दिया है। सूत्रों के अनुसार प्रारंभिक खबरों के मुताबिक इस झड़प में लिट्टे के तीन सदस्य मारे गए है। झड़प अभी जारी है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: