Sports
Other Sports Other Sports कैलिफोर्निया.
जर्मनी के टॉमी हास द्वारा क्वार्टर फाइनल मुकाबले से अपने को बाहर कर लेने के बाद उनके प्रतिद्वंद्वी विश्व के नंबर एक स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर पैसिफिक लाइफ ओपन टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर गए हैं।
इंडियन वेल्स के तीन बार चैंपियन रह चुके फेडरर का अगला मुकाबला सातवीं वरीयता प्राप्त अमेरिका के मार्डी फिश से होगा, जिन्होंने एक अन्य क्वार्टर फाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना के डेविड नालबेंडियन को 6-3, 6-7, 7- 6 से हरा दिया।