HomeNewsInternational International

राइस ने ओबामा से माफी मांगी

वाशिंगटन. राइस ने ओबामा से माफी मांगी अमेरिकी विदेश मंत्री कोंडोलीजा राइस ने राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों की पासपोर्ट फाइलों की सुरक्षा नियमों का उल्लंघन किए जाने की खबरें सार्वजनिक होने के बाद सीनेटर बराक ओबामा से माफी मांगी है।

राइस ने शुक्रवार को कहा कि मैंने उनसे माफी मांगी है और कहा है कि यदि मेरे पासपोर्ट फाइलों को किसी ने देखा होता तो मुझे भी परेशानी होती।

गौरतलब है कि अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कहा था कि एक कर्मचारी ने राष्ट्रपति पद के तीनों प्रमुख उम्मीदवारों के पासपोर्ट दस्तावेजों को नियमों का उल्लंघन करके अनुचित ढंग से देखा है। हालांकि मंत्रालय ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है, जिसकी निगरानी कार्यकारी महानिरीक्षक कर रहे हैं। यह पूछे जाने पर कि उन्हें लगता है कि नियमों का उल्लंघन हुआ है। राइस ने कहा कि मैं इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं कर सकती, क्योंकि जांच अभी चल रही है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: