News
International International इस्लामाबाद. पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) आज रात प्रधानमंत्री पद के लिए अपने उम्मीदवार का नाम सार्वजनिक करेगी।
नए प्रधानमंत्री मुस्लिम लीग़ (नवाज) के साथ मिलकर बनने वाली गठबंधन सरकार का नेतृत्व करेंगे। संभावना जताई जा रही है कि सोमवार को संसद इस उम्मीदवार के नाम की पुष्टि कर देगी।
राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ को समर्थन दे रहे दलों ने इस पद के लिए अपना उम्मीदवार खड़ा न करने का फ़ैसला किया है।
उधर प्रस्तावित गठबंधन सरकार में भाग लेने वाले दलों के नेताओं ने संकेत दिए हैं कि वे पाकिस्तान में चरमपंथी हिंसा का सामना करने के लिए नई नीति अपनाएंगे।
अमेरिकी अख़बार न्यूयॉर्क टाइम्स ने पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और पीपीपी के नेता आसिफ जरदारी के हवाले से कहा है कि जो लोग हाल के आत्मघाती हमलों के लिए ज़िम्मेदार हैं, उनके साथ बातचीत की जाएगी।