HomeNewsNational National

नशे से नहीं हुई स्कारलेट की मौत

पणजी.नशे से नहीं हुई स्कारलेट की मौत: फारेंसिक रिपोर्ट 15 वर्षीय ब्रिटिश किशोरी स्कारलेट कीलिंग की मौत की जांच में एक नया मोड़ आ गया है। फारेंसिक रिपोर्ट के मुताबिक स्कारलेट की मौत ड्रग के कारण नहीं बल्कि बलपूर्वक उसे समुद्र में डुबाया गया है।

गोवा मेडिकल कॉलेज फारेंसिक रिपोर्ट ने गोवा पुलिस की उस दलील को खारिज कर दिया है कि स्कारलेट की मृत्यु ड्रग ओवरडोज और डुबने से हुई है।

रिपोर्ट में प्रमाणित किया गया है कि स्कारलेट का मृत शरीर पाए जाने से पहले उसने ड्रग और अल्कोहल अत्यधिक सेवन नहीं किया था।

स्कारलेट की मां फियोना मैकेवोन ने जांच की प्रगति पर कहा, मैं पहले ही यह सब कह चुकी हूं। जांच रिपोर्ट में अंतर है।

उन्होंने कहा कि वे गोवा के मुख्यमंत्री के पास जाने की कोशिश की और उन्होंने इस केस की सीबीआई जांच की मांग की लेकिन मुख्यमंत्री ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया। इस मसले का सीबीआई जांच ही जवाब है।

संबंधित खबरें
* स्कारलेट मामले के बावजूद ब्रिटिश गोवा पर फिदा
* स्कारलेट केस : इकबाले-जुर्म
* स्कारलेट केस : डिसूजा ने हत्या का जुर्म कबूला
* स्कारलेट केस:मुख्य आरोपी गिरफ्तार
* स्कारलेट केस : मेनयन को नोटिस
* स्कारलेट केस : एक गिरफ्तार





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: