बेंगलुरु. शहर के बाहरी इलाके से 4 महिलाओं सहित 16 बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक ये सभी अवैध रूप से भारत में रह रहे थे।
ज्वाइंट पुलिस आफ कमिश्नर (क्राइम) गोपाल होसुर ने बताया कि इनमें से एक के पास वीजा था, लेकिन उसकी अवधि समाप्त हो चुकी थी। अन्य लोगों के पास ऐसा कोई भी दस्तावेज नहीं मिल सका, जिससे उनका यहां रहना वैध साबित होता हो। पुलिस को इनके पास से एक हजार रुपये मूल्य के 12 नकली नोट भी मिले हैं।