HomeNewsInternational International

ओलंपिक बहिष्कार पर विचार संभव: ईयू

बर्लिन. चीन अगर जल्द ही में तिब्बत में अपनी कार्रवाई की समीक्षा नहीं करता है तो यूरोपीय संघ बीजिंग ओलंपिक खेलों के बहिष्कार पर विचार कर सकता है।

यूरोपीय संसद के अध्यक्ष हैंस गर्ट पोट्रिंग ने एक जर्मन साप्ताहिक ‘बिल्ड’ को दिए साक्षात्कार में कहा है कि ‘‘बीजिंग को दलाई लामा के साथ बातचीत का निर्णय तुरंत लेना चाहिए।’’

पोट्रिंग ने कहा ‘‘यदि मतभेदों को सुलझाने के लिए कोई प्रयास नहीं हुए तो बहिष्कार का निर्णय जायज है। हम चाहते हैं कि ओलंपिक सफल हों, लेकिन तिब्बतियों के सांस्कृतिक विनाश की कीमत पर नहीं। हम बहिष्कार की संभावनाओं से इंकार नहीं कर सकते।’’

यूरोपीय संसद में कंजरवेटिव ईसाई गुट के सदस्य पोट्रिंग ने कहा कि बुधवार को संसद तिब्बत की स्थिति पर विचार करेगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: