HomeManoranjanCinemaBollywood Bollywood

पाक में रिलीज होंगी ‘रेस’ और ‘तारे जमीं पर’

मुंबई. ‘तारे जमीं पर’ और ‘रेस’ फिल्मों को भारत में रिलीज करने वाली कंपनी यूटीवी, इन दोनों फिल्मों को 28 मार्च को पाकिस्तान में रिलीज करेगी।

यूटीवी के मार्केटिंग और वितरण विभाग के कार्यकारी उपाध्यक्ष सिद्धार्थ राय कपूर ने कहा, ‘‘पाकिस्तानी सेंसर बोर्ड ने तारे जमीं को बिना किसी कट के और रेस को कुछ छोटी काट छांट के बाद युनिवर्सल/वयस्क(यू/ए) प्रमाणपत्र जारी कर दिया है।’’

कपूर ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि भारत की ही तरह ये फिल्में पाक में भी अच्छा व्यवसाय करेंगी।

ये फिल्में पाकिस्तान के पांच प्रमुख शहरों के 15 सिनेमाघरों में रिलीज की जाएंगी। इससे पहले यूटीवी ने गोल फिल्म को भी पाकिस्तान में रिलीज किया था।

इसके साथ ही यूटीवी पाक में लगातार तीन फिल्में रिलीज करने वाली पहली भारतीय कंपनी बन गई है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: