HomeNewsMetrosMumbai Mumbai

‘नाइट राइडर्स’ वीडियो में रानी और बिपाशा

मुंबई.‘नाइट राइडर्स’ के वीडियो में नजर आएंगी रानी और बिपाशा बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान की कोलकाता क्रिकेट टीम के वीडियो में अभिनेत्री रानी मुखर्जी और बिपाशा बसु नजर आएंगी।

इंडियन प्रीमियर लीग में शाहरुख की कोलकाता टीम ‘कोलकाता नाइट राइडर्स’ के लिए बनने वाले वीडियो में दोनों अभिनेत्रियां दिखेंगी।

शाहरुख के इस कदम के बाद प्रीति जिंटा की मोहाली टीम के बनने वाली वीडियो को लेकर भी चर्चा होने लगी थी। लेकिन प्रीति के नजदीकी सूत्रों के अनुसार मोहाली टीम के लिए बनने वाले वीडियो में किसी बड़े स्टार को शामिल नहीं किया जाएगा।

सूत्र के अनुसार प्रीति अपने टीम के लिए जो वीडियो तैयार करेंगी उसमें पंजाब के लोगों को ध्यान में रखा जाएगा। इसी कारण गायक दलेर मेंहदी को वीडियो का गीत तैयार करने के लिए कहा गया है।

वहीं दूसरी ओर शाहरुख और विजय माल्या अपनी-अपनी टीम के लिए बॉलीवुड स्टारों का सहारा ले रहे हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: