HomeBusinessCorporate Corporate

पिरामिड साइमीरा ने किया स्पाइज टीवी से समझौता

मुंबई. चीन में टीवी चैनलों के प्रसारण और थियटर बाजार में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए पिरामिड साइमीरा ने ब्रिटिश कंपनी ‘स्पाइज टीवी’ के साथ दो अंतर्राष्ट्रीय समझौता किया है।

पिरामिड साइमीरा ने ‘साइमीरा एक्सेस टेक्नोलोजी’ नाम की एक अलग कंपनी बनाई है। इस नई कंपनी ने स्पाइज टीवी में 51 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीद ली है।

मुंबई में कंपनी के प्रवक्ता ने बताया, ‘‘यह समझौता यूरोप और दक्षिण अमेरिका में विस्तार की हमारी रणनीति का हिस्सा है। हम प्रसारण के नए युग में प्रवेश कर रहे हैं।’’

स्पाइज सेटेलाइट के माध्यम से साइमीरा को ऐसी तकनीक हासिल हो जाएगी जिससे वह यूरोप, दक्षिण अमेरिका और मध्य-पूर्व में रहने वाले भारतीयों के लिए प्रसारण कर सकेगा।

कंपनी का कहना है कि हिंदी, उर्दू, पंजाबी, बंगाली, गुजराती, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ के अलावा सिंहल, मलय, स्पेनिश और चीनी भाषा में अलग-अलग चैनल लाए जाएंगे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: