HomeBusinessCorporate Corporate

‘अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष’ में बढ़ेगी पारदर्शिता

वाशिंगटन.अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष में बढ़ेगी पारदर्शिता अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने घोषणा की है कि वह स्वायत संपत्ति कोष (एसडब्ल्यूएफ)के संचालन में पारदर्शिता बढ़ाएगी।

गौरतलब है कि स्वायत्त संपत्ति कोष राज्यके स्वामित्व वाले कोष होते हैं जो वित्तीय परिसंपत्तियों, स्टाक, बांड, प्रोपर्टी और अन्य वित्तीय साधनों से जुटाए जाते हैं।

समाचार एजेंसी जिनहुआ ने स्टैंडर्ड चाटर्ड की एक रिपोर्टके हवाले से कहा है कि अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोषके नियंत्रण में फिलहाल 2.5 खरब डालरके 36 देशोंके स्वायत संपत्ती कोष हैं।

आईएमएफ के एक अधिकारी ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘कई अधिकारियों और टीकाकारों ने स्वायत वित्तीय कोष की पारदर्शिता बढ़ाने की राय दी थी। उन्होंने कोष के आकार और निवेश की विधि पर भी सवाल उठाए थे।’’

विज्ञप्ति में कहा गया है कि कुछ देशों की सरकारों द्वारा इन कोषों की सुरक्षा-व्यवस्था पर चिंता जताई गई थी। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए आईएमएफ ने पारदर्शिता बढ़ाने की घोषणा की है ताकि इन कोषों के माध्यम से अधिक से अधिक धन जुटाया जा सके।

विज्ञप्ति में बताया गया है कि आईएमएफ के अधिकारियों ने विभिन्न देशोंके सरकारी निवेश कोष की बढ़िया संचालन व्यस्थाके लिए ब्लूप्रिंट तैयार कर लिया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: