HomeNewsInternational International

इजरायल को हमलों से बचाव का अधिकार : चेनी

जेरूसलम.इजरायल को हमलों से बचाव का अधिकार : चेनी अमेरिका के उपराष्ट्रपति डिक चेनी ने शनिवार को कहा कि फिलिस्तीनी आतंकवादियों द्वारा किए जाने वाले राकेट हमलों के खिलाफ इजरायल को आत्मरक्षा का अधिकार है।

इजरायल के प्रधानमंत्री एहुद ओल्मर्ट से एक मुलाकात के बाद चेनी ने कहा कि आतंकवाद के विरूद्ध इजरायली सुरक्षा के लिए अमेरिका प्रतिबद्धता अटूट है।

अमेरिकी उपराष्ट्रपति रविवार को फिलिस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास और प्रधानमंत्री सलम फैयद से रामल्ला में भेंट करेंगे।

चेनी ने कहा कि अमेरिका चाहता है कि शांति प्रक्रिया आगे बढ़े। हम संघर्ष के अंत के लिए एक प्रस्ताव पर विचार कर रहे हैं। इजरायल चेनी की 10 दिवसीय मध्य एशिया यात्रा का आखिरी पड़ाव था।

शुक्रवार को सउदी अरब के शासक किंग अब्दुल्ला ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति से आग्रह किया था कि वह बुश के जनवरी 2009 में कार्यकाल की समाप्ति से पहले इजरायल पर फिलिस्तीन के साथ शांति समझौता करने के लिए दबाव डालें।

सात सालों से चल रही शांतिवार्ता गाजा क्षेत्र में हमास और इजरायली सेनाओं के संघर्ष के कारण रोक दी गई है। अमेरिका कोशिश कर रहा है कि शांतिवार्ता जल्द शुरू हो जाए। उपराष्ट्रपति चेनी की यात्रा का उद्देश्य बातचीत को आगे बढ़ाने के लिए दोनों पक्षों को तैयार करना है।

उधर अमेरिकी उप विदेश मंत्री कोंडोलिजा राइस ने इजरायल द्वारा अधिकृत पश्चिमी तट पर नए निर्माण की योजना की आलोचना की है। फिलिस्तीन ने पहले ही घोषणा कर दी है कि जब तक इजरायल अधिकृत क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों पर रोक नहीं लगाता वह वार्ता में भाग नहीं लेगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: