News
International International हांगकांग. हांग कांग के लांताओ द्वीप और कोलून प्रायद्वीप के बीच हुए एक समुद्री हादसे में 19 लोग लापता हो गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हांग कांग के लांताओ द्वीप और कोलून प्रायद्वीप के बीच घने कोहरे के कारण शनिवार की रात करीब नौ बजे जहाजों को खींचने वाली एक नाव और एक मालवाहक पोत आपस में टकरा गए। प्रशासन की ओर से बचाव कार्य शुरू कर दिए गए हैं।
इस हादसे में मालवाहक पोत और नाव में सवार लगभग 19 कर्मचारी लापता हो गए हैं। राहत कार्यो में जुटे पुलिसकर्मियों को इन सभी के मरने की आशंका है।
समुद्री पुलिस के प्रवक्ता के अनुसार कुछ जहाजकर्मी तो समुद्र में डूब गए हैं। जबकि कुछ कर्मचारियों के दुर्घटनाग्रस्त जहाज के एक केबिन में फंसे होने की आशंका हैं।
समाचार एजेंसी ‘डीपीए’ के अनुसार इस भिड़त के बाद द्वीप समूह ‘द ब्रदर्स’ के समीप पहुंच कर यह मालवाहक पोत डूब गया ।